समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधानः मुख्यमंत्री
गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर झंडा फहराया, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाभारत के नागरिकों के प्रति हर संस्था, मंत्रालयों व विभागों को सुनिश्चित करनी होगी अपनी जवाबदेहीः मुख्यमंत्री देश के संकल्पों को बढ़ाने में मददगार होगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का भावः सीएम योगी देश के हर नागरिक की खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा विकसित भारतः मुख्यमंत्री लखनऊ, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि 1950 में आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्ष की इस यात्रा में संविधान ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव, भारत की एकात्मता और अखंडता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं तो इसमें संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत का संविधान...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें