रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव!

 गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज, स्वर्णकार



प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। बदमाश मकान के पीछे वाले दरवाजे से दाखिल हुए थे।लालापुर थाना क्षेत्र के मदुरी गांव में रिटायर्ड दरोगा रामजतन मिश्रा (70) की हत्या कर दी गई। कातिल घर के पीछे वाले रास्ते से घुसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे उस समय हुई जब नातिन नाश्ता लेकर पहुंची। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। दूसरे कमरे में भी खून फैला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लालापुर थानाक्षेत्र के मदुरी गांव में बीतीरात रिटायर्ड दारोगा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे नातिन यशी मिश्रा नाश्ता लेकर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। यशी ने बाबा को फोन किया तो फोन बंद था। फिर उसने अपने भाई प्रवीण को फोन किया। प्रवीण लगभग दस बजे पहुंचा। घर के पीछे का दरवाजा खुला था। बाबा को आवाज लगाया तो कोई आवाज नहीं आई। वह दूसरे कमरे में दाखिल हुआ तो वहां काफी खून फैला था। जब वह अंदर दूसरे कमरे में पहुंचा तो राम जतन मिश्रा (70) का खून से लतपथ शव पड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर मौके पर एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष लालापुर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधानः मुख्यमंत्री

प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंतर्गत हो रहे फर्जी वाला दस्तावे बनाने वाले गैंगको के खिलाफ पुलिस ने किया कड़ी कार्रवाई

मीडिया क्लब गठन के बाद पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्नपत्रकारों की सुरक्षा, समस्याओं व एकजुटता पर हुआ