सच बोलने पर पद से ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है

 


किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ममता कुलकर्णी के लगातार विवादित बयानों के चलते अखाड़े ने यह निर्णय लिया है। 



अब ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की सदस्य नहीं हैं और उनका अखाड़े से कोई संबंध नहीं है।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वे इस मामले में यह तय नहीं करना चाहतीं कि कौन सही है और कौन गलत। हालांकि, माघ मेले के दौरान ब्राह्मण बटुकों की चोटी पकड़कर उन्हें घसीटे जाने की घटना से वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले को जिस तरह संभालना चाहिए था, वह नहीं किया गया।लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि सनातन धर्म की खिल्ली नहीं उड़नी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति किसी धार्मिक परंपरा पर उंगली उठाता है, तो उससे गहरा कष्ट होता है।

 गया दलपत न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर somraj swarnkar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधानः मुख्यमंत्री

प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंतर्गत हो रहे फर्जी वाला दस्तावे बनाने वाले गैंगको के खिलाफ पुलिस ने किया कड़ी कार्रवाई

मीडिया क्लब गठन के बाद पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्नपत्रकारों की सुरक्षा, समस्याओं व एकजुटता पर हुआ