प्रयागराज के कीटगंज इलाके में फिर पकड़ा गया सेक्स रैकेट, 8 लोग गिरफ्तार

 गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक मंडल प्रभारी अशोक सोनी की रिपोर्ट



प्रयागराज। कीटगंज इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि गोरा कब्रिस्तान के पास एक गली में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और रोजाना वहां लड़के-लड़कियों का आना-जाना होता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले गोपनीय जांच की, जिसमें सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि हुई। 



इसके बाद एसीपी राजीव यादव के निर्देश पर कीटगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ अचानक एक घर में छापेमारी की।

पुलिस की रेड से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लड़के और लड़कियां इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर किसी को भी भागने नहीं दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 युवतियों और 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

#Prayagraj #KeetGanj #SexRacket #PoliceRaid #UPPolice # #ACP #Gaya Darpan #news #Hindi Dainik

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधानः मुख्यमंत्री

प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंतर्गत हो रहे फर्जी वाला दस्तावे बनाने वाले गैंगको के खिलाफ पुलिस ने किया कड़ी कार्रवाई

मीडिया क्लब गठन के बाद पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्नपत्रकारों की सुरक्षा, समस्याओं व एकजुटता पर हुआ