सट्टेबाजी-हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार

 

कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस के आला अफसर उस समय हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के धनकुट्टी में एक मकान से लंबे समय से सट्टेबाजी का काम चल रहा है. वहां हवाला की बड़ी रकम का खुलेआम लेनदेन होता है. इस सूचना पर अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने कई थानों की फोर्स के साथ छापेमारी की. पुलिस ने मौके से *2 करोड़ रुपए नगद और 61.48 किलोग्राम चांदी जब्त की है.



अपर पुलिस उपायुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि बरामद की गई चांदी की कीमत भी करीब 2 करोड़ रुपए है. छापेमारी के दौरान दो नोट नेपाली करेंसी के भी मिले हैं. पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी हवाला कारोबार के अलावा क्रिकेट बेटिंग एप में लोगों के पैसे लगवाते थे. पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से शेयर मार्केट के अवैध एप भी मिले हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समष्टि के भाव के साथ जोड़ने की प्रेरणा देता है भारत का संविधानः मुख्यमंत्री

प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंतर्गत हो रहे फर्जी वाला दस्तावे बनाने वाले गैंगको के खिलाफ पुलिस ने किया कड़ी कार्रवाई

मीडिया क्लब गठन के बाद पत्रकारों की आवश्यक बैठक सम्पन्नपत्रकारों की सुरक्षा, समस्याओं व एकजुटता पर हुआ